रायसेन: रायसेन में सड़क हादसे में पत्रकार की मौत, 3 घंटे एंबुलेंस नहीं मिली, सिविल सर्जन ने कहा- वीआईपी ड्यूटी में थीं गाड़ियां
Raisen, Raisen | Apr 12, 2026 रायसेन में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल पत्रकार दीपक सोनी की शनिवार शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि समय पर एंबुलेंस न मिलने के कारण इलाज में देरी हुई, जिससे उनकी जान चली गई। यह घटना जिला मुख्यालय के पास सांची रोड पर हुई।