बौंसी: रोगी कल्याण समिति की बैठक में अस्पताल के विकास पर चर्चा हुई
Bausi, Banka | Apr 10, 2026 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभा कक्ष में शुक्रवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक बीडीओ गोपाल गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रश्मि सीमा, सचिव अमित कुमार साह, सदस्य केदार यादव, तुलसीदास एवं पंचायत समिति सदस्य मनोज कुमार यादव सहित अन्य मौजूद रहे। बैठक में मुख्य रूप से अस्पताल के समग्र विकास पर चर्चा हुई।