शाजापुर: कलेक्टर कार्यालय में हुई जनसुनवाई में 152 आवेदन हुए प्राप्त
मुख्यमंत्री जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में 152 आवेदकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को लेकर आवेदन दिए। जनसुनवाई में कलेक्टर ऋजु बाफना माैजूद रही और उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना व संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता से समस्या निराकरण के निर्देश दिए।