शाजापुर: रोजवास टोल नाके के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवक घायल जिला अस्पताल में उपचार जारी
शाजापुर। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार नरेंद्र पिता बाबूलाल और राहुल पिता छोटेलाल दोनों निवासी ग्राम मगराना बाइक पर सवार होकर देवास से अपने गांव मगराना जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने रोजवास टोल नाके के समीप उन्हे टक्कर मार दी। घटना में दोनों युवक घायल हो गए जिन्हे शाजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।