बिसौली: बिसौली तहसील परिसर में मत्स्य पालन के लिए नीलामी शिविर का आयोजन किया गया
Bisauli, Budaun | Apr 16, 2026 बिसौली तहसील परिसर में गुरुवार को 1 बजे करीब मत्स्य विभाग द्वारा नीलामी शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य विभाग अमित कुमार शुक्ला एवं नायब तहसीलदार सृजन यादव ने संयुक्त रूप से की। नीलामी शिविर में तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों के तालाबों को मत्स्य पालन के लिए आवंटित किया गया।