कोंडागांव: कोंडागांव के दूधगांव में हुए सड़क हादसे में मृतक ट्रक चालक की हुई पहचान, यूपी कौशांबी जिले का रहने वाला था ट्रक चालक
कोयले से भरी ट्रक जो विशाखापट्टनम से नागपुर की ओर जा रही थी इसी बीच शनिवार को कोंडागांव थाना क्षेत्र दूधगांव में सामने से आ रहे कंटेनर ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में कोयले से भरी ट्रक के ड्राइवर की मौत हुई है। कोयले से भरी ट्रक के परिचालक अरशद अहमद ने मृतक की पहचान शोएफ खान पिता मुन्ना खान उम्र 21 वर्ष निवासी उत्तरप्रदेश जिला कौशांबी के रूप में पुष्टि की है।