झालरापाटन: सेमली कल्याण गांव में पड़ोसी ने युवक को चाकू मारा, युवक की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती
झालावाड़ जिले के सेमली कल्याण गांव में मामूली विवाद के बाद एक युवक ने अपने पड़ोसी युवक पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अस्पताल चौकी पुलिस के सोमवार सुबह 9:00 बजे बताया कि यह घटना रायपुर थाना क्षेत्र के सेमली कल्याण गांव में हुई।