सीआरपीएफ 174 बटालियन नक्सल विरोधी ऑपरेशन में शामिल एक्सप्लोसिव डिटेक्शन डॉग 'गुना' की हीट स्ट्रोक के कारण मौत हो गई। बेल्जियम शेफर्ड नस्ल का 'गुना' कई बड़े नक्सल ऑपरेशन का हिस्सा रह चुका था और बारूदी सुरंग, आईईडी व विस्फोटकों का पता लगाने में माहिर माना जाता था।