सहावर: नगला हाथी के मृतक युवक आले हसन का वीडियो वायरल, फाइनेंस कर्मियों पर गंभीर आरोप
जनपद कासगंज के अमापुर थाना क्षेत्र के नगला हाथी गांव के रहने वाले आले हसन के साथ फाइनेंस कर्मियों ने मारपीट की जिसके चलते उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया,वहीं अब आले हसन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है ,जिसमे वह फाइनेंस कर्मियों पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं।वीडियो आज रविवार समय करीब 11 बजे वायरल हुआ है।