लोहरदगा: आगामी 17 अगस्त को सुदेश महतो के लोहरदगा आगमन कि तैयारी निमित्त आजसू केन्द्रीय कार्यालय मे आजसू की हुई बैठक।
लोहरदगा के शहरी क्षेत्र में स्थित आजसू के केन्द्रीय कार्यालय में पार्टी के केन्द्रीय लीडर हसन अंसारी ने बैठक की। पार्टी कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने की अपील की गई। इस मौके पर 17 अगस्त को आजसू प्रमुख के लोहरदगा के पुराने नगर भवन में आगमन पर चर्चा हुई।