कोतमा: दलदल में अनियंत्रित होकर ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त
Kotma, Anuppur | Jun 23, 2026 बिजुरी नगर के वार्ड क्रमांक 7 में मंगलवार 6 बजे कोयला परिवहन करने वाला ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसकी वजह से ट्रक में लोड कोयला सड़क पर फैल गया और इसकी वजह से आवागमन प्रभावित हुआ वहीं विद्युत पोल भी इसे टक्कर से टूट गया और विद्युत आपूर्ति बाधित रही।