कोंडागांव: 28 जून को कोंडागांव जिले में पल्स पोलियो अभियान, 76,188 बच्चों को पिलाई जाएगी जीवन रक्षक दो बूंद
कोंडागांव जिले में रविवार 28 जून को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 0 से 5 वर्ष तक के 76,188 बच्चों को पोलियो रोधी दवा की दो बूंद पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। आज शनिवार सुबह 9 बजे प्राप्त विज्ञप्ति अनुसार अभियान के सफल संचालन के लिए जिले में 781 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। स्वास्थ्य कर्मियों, मितानिनो