बोध गया: बोधगया: बंगाल गांव की 5 बेटियों ने रचा इतिहास, बिहार पुलिस में मिली नौकरी
बोधगया प्रखंड के बंगाल बीघा गांव की पांच बेटियों ने बिहार पुलिस में चयनित होकर पूरे इलाके का मान बढ़ाया है। एक ही गांव की पांच महिलाओं और युवतियों के पुलिस सेवा में चयन से ग्रामीणों में उत्साह और गर्व का माहौल है। उनकी सफलता को गांव में बेटियों की शिक्षा और मेहनत की जीत के रूप में देखा जा रहा है।