तिरोड़ी: बोनकट्टा के गांव तालाब की शासकीय भूमि पर अतिक्रमण, हटाने की मांग को लेकर ग्राम सभा आयोजित, तहसीलदार को भेजा जाएगा आवेदन
तिरोड़ी तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत बोनकट्टा में गांव के तालाब की शासकीय भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध अतिक्रमण कर लिया गया है। अतिक्रमण के कारण तालाब का क्षेत्र सिकुड़ गया है और वर्षा जल संचयन की क्षमता कम हो गई है। इसके अलावा तालाब का स्वरूप बिगड़ रहा है। इस समस्या के समाधान और तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए सोमवार दोपहर 3 बजे पंचायत भवन में ग्राम सभा का आयोजन