Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Aap
rangoligarden
2
💒📍Rangoli Garden Sagar , Makroniya Railway Station के सामने, सागर (MP)✨बुक करें आज ही – 7470346667 💝❣️😍🎂🥳
Sagar Nagar, Sagar
| Jul 29, 2025
💒📍Rangoli Garden Sagar , Makroniya Railway Station के सामने, सागर (MP)✨बुक करें आज ही – 7470346667 "हर जश्न के लिए एक परफेक्ट जगह"💖 #wedding #weddingphotography #weddingdress #Follower #Facebookviral #love #Facebookpost
#others
#miscellaneous
MORE NEWS
➡️ प्राकृतिक खेती करने तैयार हो रहे किसान विश्व पर्यावरण दिवस एवं अंतराष्ट्रीय योग दिवस के मध्य कृषि आधारित जिला स्तरीय प्राकृतिक कृषि कार्यशाला पर विकासखंड स्तरीय कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस एवं अंतराष्ट्रीय योग दिवस के मध्य कृषि आधारित जिला स्तरीय प्राकृतिक कृषि कार्यशाला पर विकासखंड स्तरीय कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन विकासखंड शाहगढ़ के वृंदावन ग्राम बरायठा में किया गया। उक्त कार्यक्रम में बंडा विधानसभा के विधायक श्री वीरेंद्र सिंह लोधी, श्री शैलेंद्र सिंह ठाकुर, संयुक्त संचालक कृषि श्री राजेश त्रिपाठी, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केंद्र देवरी डॉ. आशीष त्रिपाठी, वैज्ञानिक डॉ. ममता सिंह, कृषि विज्ञान केंद्र सागर, परियोजना संचालक "आत्मा" श्री एम के प्रजापति, उपसंचालक पशुपालन विभाग श्री डी डी चढ़ार, सहायक कृषि अभियांत्रिकी श्री अलवर्ट कुजूर, सहायक संचालक कृषि श्री जितेंद्र सिंह राजपूत, अनुविभागीय अधिकारी कृषि सागर श्री अनिल राय, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी क्रमशः बंडा व शाहगढ़ श्री यू एस अहिरवार व श्री गजेंद्र अछाले, विकासखंड तकनीकी प्रबंधक "आत्मा" श्री शैलेष पाण्डेय, विकासखंड तकनीकी प्रबंधक शाहगढ़ श्री विपिन जैन, वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी श्री हर्षदीप यादव सहित विभागीय कर्मचारी सहित 340 से अधिक कृषकों की उपस्थिति मे सपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी अतिथियों का स्वागत उपरांत श्री शैलेंद्र सिंह ठाकुर ने शासन और सरकार को प्राकृतिक खेती के लिए बढ़ावा देने के उद्देश्यों की तारीफ करते हुए किसानों से आग्रह किया की कम से कम अपने लिए किसान भाई प्राकृतिक खेती की शुरुआत करें। उपसंचालक कृषि श्री राजेश त्रिपाठी ने विश्व पर्यावरण एवं योग दिवस पर शासन की नीति को किसानों से साझा किया तथा प्रदेश एवं केंद्र के द्वारा चलाई जा रही विभागीय योजनाओं को बताया। शाहगढ़ विकासखंड के दो प्रगतिशील किसान श्री करण सिंह यादव एवं श्री पुरुषोत्तम सिंह के द्वारा खुद प्राकृतिक खेती करके लाभ के बारे में बताया, जिससे प्रभावित होकर विधायक श्री लोधी ने उनका मंच से सम्मान किया। पशुपालन विभाग के द्वारा नई योजना के बारे में भी विस्तार से बताया गया कि 25 गोवंश के लिए सरकार योजना ला रही है जिसमें 10 लाख रुपए तक की छूट के प्रावधान की जानकारी दी। डॉ. ममता सिंह ने प्राकृतिक और जैविक खेती को विस्तार से समझाया और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और शासन के द्वारा चलाए जा रहे हैं अभियानों के बारे में विस्तार से किसानों से चर्चा की। वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ त्रिपाठी ने प्राकृतिक खेती को विस्तार से किसानों के बीच में रखकर उदाहरण सहित जीवामृत, बीजामृत आदि के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की। श्री राजपूत जी के द्वारा प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को मिट्टी नमूना लेने के तरीकों को विस्तार से बताया। श्री प्रजापति नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग अंतर्गत किसानों की सक्रिय भागीदारी के लिए अनुरोध कर रासायनिक खेती से होने वाले नुकसान की जानकारी विस्तार से दी। विधायक श्री वीरेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर सरकार के द्वारा चलाए जा रहे कृषक कल्याण वर्ष 2026 लगातार सफलता की ओर बढ़ रहा है जिसमें कृषि के साथ अन्य एलाइड विभाग मिलकर जगह-जगह किसानों के बीच में जाकर ऐसी कार्यशालाएं करके उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं तथा कृषि नवाचार की जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने ने बताया कि इसी कड़ी में कल किसानों को किसान सम्मान निधि के रूप में उनके खाते में दो-दो हजार भी डाले जाएंगे। हमारी सरकार लगातार किसान हितैषी कार्य करती रहेगी उनके द्वारा कहा गया कि विभाग द्वारा प्राकृतिक खेती नवाचार आज देश की सबसे बड़ी जरूरत है जिसे सभी किसानों को कम से कम एक एकड़ में रसायन मुक्त खेती की ओर अपने आपको लेकर जाना चाहिए। आज के सफल कार्यक्रम के लिए उन्होंने श्री राजेश त्रिपाठी उप संचालक कृषि सागर को बधाई दी। श्री अनिल राय ने किसानों को विभागीय जानकारी से अवगत कराया तथा वर्तमान में खरीफ फसलों के बीज की उपलब्धता की जानकारी किसानों के साथ साझा की। बीटीएम शैलेष पाण्डेय के द्वारा सभी अतिथियों तथा कृषकों का कार्यक्रम में पधारने के लिए आभार व्यक्त किया। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar
Sagar, Madhya Pradesh | Jun 19, 2026
➡️ सुरखी विधानसभा बनेगा जिले में विकास का मॉडल: मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ➡️ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने सुरखी क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में करोड़ों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मसुरहाई, मनेशिया, कोरजा, महगोद, सागौनी खुर्द एवं काली पठार में करोड़ों रुपये लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को विकास की नई सौगातें प्रदान कीं। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि सरकार विकास और जनकल्याण की राजनीति के प्रति संकल्पित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही हमारा मुख्य लक्ष्य है। विकास कार्यों के मामले में सुरखी विधानसभा किसी से पीछे नहीं रहेगी और यह जिले में विकास का मॉडल बनेगी। ➡️ गांव, गरीब, किसान और युवा विकास के केंद्र मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि वर्तमान सरकार ने किसानों, गरीबों, महिलाओं, युवाओं और जरूरतमंद परिवारों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से किसानों को प्रतिवर्ष आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे किसानों का सम्मान बढ़ा है और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पहले बुनियादी सुविधाओं का अभाव था, लेकिन अब गांव-गांव तक विकास पहुंच रहा है। आज ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़कें, सुदृढ़ विद्युत व्यवस्था, पेयजल योजनाएं, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं तेजी से विकसित हो रही हैं। ➡️ जनकल्याणकारी योजनाओं से बदली करोड़ों लोगों की जिंदगी मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि देश में जनोपयोगी योजनाओं का व्यापक विस्तार हुआ है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीबों को पक्के मकान मिले हैं, वहीं उज्ज्वला योजना से माताओं-बहनों को धुएं से मुक्ति मिली है। आयुष्मान भारत योजना के जरिए गरीब परिवारों को पांच लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत घर-घर नल से जल पहुंचाने का अभियान गति पकड़ रहा है और स्वच्छ भारत मिशन ने गांवों की तस्वीर बदल दी है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से करोड़ों लोगों को निशुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्टार्टअप इंडिया और स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से युवाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाया जा रहा है। ➡️ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विकास को मिली नई गति मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में विकास कार्यों को एक नई रफ्तार मिली है। प्रदेश सरकार किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम बनी है। इसके साथ ही सिंचाई, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में लगातार नए कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का उद्देश्य केवल विकास कार्यों की घोषणा करना नहीं, बल्कि उन्हें धरातल पर उतारना है। इसी सोच के साथ सुरखी विधानसभा क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जा रहे हैं। ➡️ गांवों में शहरों जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना मुख्य संकल्प मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए बजट की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। क्षेत्र के गांवों में शहरों जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना ही हमारा संकल्प है। सड़क, पेयजल, विद्युत, सामुदायिक भवन, स्कूल और स्वास्थ्य केंद्रों के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। आने वाले समय में सुरखी विधानसभा प्रदेश की सबसे विकसित विधानसभाओं में शामिल होगी। ➡️ जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने जताया आभार कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि वर्तमान शासनकाल में क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार हुआ है, जिससे लोगों का जीवन स्तर बेहतर हुआ है। कार्यक्रम के दौरान श्री लोकमान्य लोधी, श्री रामकुमार यादव, श्री राकेश दुबे, श्री रूपनारायण, श्री जगदीश साहू, श्री रामाकांत यादव, श्री कैलाश, श्री प्रेम नारायण, श्री मोहन कुर्मी, श्री जाहर सिंह, श्री प्रदीप साहू, श्री प्रभु कुर्मी, श्री भरत सिंह ठाकुर, श्री मुन्ना साहू, श्री प्रेम नारायण साहू, श्री कमल सिंह, श्री भवानी सिंह, श्री गोविंद मीणा, श्री राम सिंह गौड़, श्री उत्तमचंद जैन, श्री दातार मीणा सहित सैकड़ो जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar
Sagar, Madhya Pradesh | Jun 19, 2026
➡️ युवा कलोत्सव 2026-27 संगीत, नृत्य और नाटक का उत्सव ➡️ सांसद, विधायक की उपस्थिति में दो दिवसीय युवा कलोत्सव का हुआ शुभारंभ संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली एवं जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद, सागर, मध्य प्रदेश के सहयोग से संगीत, नृत्य और नाटक का उत्सव युवा कलोत्सव 2026-27 का शुभारंभ दिनांक 19 जून को महाकवि पद्माकर सभागार में सांसद श्रीमती लता वानखेड़े, सागर विधायक श्री शैलेन्द्र जैन, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर सचिव संगीत नाटक अकादमी श्री राजूदास, एसडीएम सागर श्री अमन मिश्रा सहित अन्य अधिकारी, कलाकार एवं बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। सचिव संगीत नाटक अकादमी श्री राजूदास ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि युवा क्लोत्सव युवकों को कला के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कलाकारों को मंच उपलब्ध कराने के लिए। संगीत नाटक अकादमी भारतीय कला को संरक्षित करने का कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली एवं जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद, सागर के तत्वाधान में 19 एवं 20 जून 2026 को सायं 6.00 बजे से महाकवि पद्माकर सभागार सागर में युवा कालोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस उत्सव में कुल 10 कला दलों के लगभग 125 कलाकारों द्वारा प्रतिभागिता की जा रही है। कथक, बधाई और राई की मनमोहक प्रस्तुति युवा कलोत्सव 2026-27 के शुभारंभ अवसर पर प्रथम दिवस 19 जून 2026 दिन शुक्रवार को डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा हिंदुस्तानी वाद्य-वृंद, ऋषि विश्वकर्मा एवं दल सागर द्वारा लोक संगीत, दर्शन लोककला संस्थान सागर द्वारा बधाई नृत्य, नृत्याराधना नृत्य मंदिर संस्थान उज्जैन द्वारा कथक एवं मूलचंद गोंड एवं दल मसानझिरी द्वारा राई नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। संगीत नाटक अकादमी, संगीत, नृत्य और नाट्य कला की राष्ट्रीय अकादमी, भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त संस्था है। स्थापना के बाद से, अकादमी देश में प्रदर्शन कलाओं के क्षेत्र में सर्वोच्च संस्था के रूप में कार्य कर रही है, जो भारत की विविध संस्कृति की विशाल अमूर्त विरासत को विभिन्न रूपों और विधाओं में अभिव्यक्त करते हुए संरक्षित और बढ़ावा देती है। संगीत नाटक अकादमी ने भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में देश में युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को साकार करते हुए वर्ष 2022 में युवा कलोत्सव नामक एक श्रृंखला का आयोजन आरंभ किया था। इस महोत्सव में संगीत, नृत्य, नाटक, लोक एवं आदिवासी कला और संबद्ध कलाओं के क्षेत्र से जुड़े युवा कलाकार अपनी प्रस्तुति देते हैं। इस महोत्सव में युवा कलाकारों और हमारी विविध प्रदर्शन कला विधाओं, परंपराओं और अभिव्यक्तियों की निरंतरता को प्रदर्शित किया गया है। युवा कलोत्सव अकादमी का विभिन्न राज्य सरकारों, केंद्र शासित प्रदेशों, कला अकादमियों और सांस्कृतिक संस्थानों के साथ एक समन्वित प्रयास है। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar
Sagar, Madhya Pradesh | Jun 19, 2026
सांसद की होटल में युवक से मारपीट,वीडियों वायरल #sagar #news #smartmpnews #shorts
Sagar Nagar, Sagar | Jun 19, 2026
➡️ सागर में कला और संस्कृति का संगम — संगीत नाटक अकादेमी एवं जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 2026-27 युवा कलोत्सव का शुभारंभ आज 19 जून को महाकवि पद्माकर सभागार में किया जा रहा है। दो दिवसीय इस उत्सव में युवा कलाकार संगीत, नृत्य और नाटक की मनमोहक प्रस्तुतियां दे रहे हैं। जिसमें आप सभी सादर आमंत्रित हैं। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar
Sagar, Madhya Pradesh | Jun 19, 2026
💒📍Rangoli Garden Sagar , Makroniya Railway Station के सामने, सागर (MP)✨बुक करें आज ही – 7470346667 💝❣️😍🎂🥳 - Sagar Nagar News