मौ: औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में 2000 पेड़ लगाने की जगह गंदा पानी, दूषित पानी पीकर बीमार हो रहे पशु
Mau, Bhind | Nov 28, 2025 औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में एमपीआईडीसी की खाली पड़ी जगह पर टोल अधिकारियों द्वारा 2000 पेड़ लगाने का संकल्प लिया गया था। लेकिन उस जगह पर फैक्ट्री संचालकों द्वारा गंदा पानी छोड़कर तालाब बना दिया है। जिससे आवागमन करने में परेशानी होती है वही पशु भी पानी पीकर बीमार हो रहे हैं। शुक्रवार को 4 बजे ग्रामीणों द्वारा अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही जा रही है।