ओरमांझी: आंगनबाड़ी भवन निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध नहीं कराने पर ओरमांझी, रातू और कांके के अधिकारियों को नोटिस
ओरमांझी, रातू और कांके अंचल द्वारा आंगनबाड़ी भवन निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध नहीं करने पर संबंधित अधिकारियों को शोकॉज किया गया। बुधवार की रात करीब दस बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया गया कि समाहरणालय में उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में समाज कल्याण, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित हु।