गिरिडीह: उपायुक्त ने भारतीय जनगणना 2027 के सफल संचालन के लिए नागरिकों से सहभागिता की अपील की
भारतीय जनगणना 2027 के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त रामनिवास यादव ने सोमवार को 5 बजे डीसी ऑफिस से जिले के सभी नागरिकों से स्वयं गणना में सक्रिय सहभागिता की अपील की है। उन्होंने कहा कि स्वयं गणना एक सरल, सुरक्षित और समय की बचत करने वाली प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से नागरिक स्वयं ऑनलाइन अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकते हैं।