कुरूद: युवाओं को मिली स्मार्ट लाइब्रेरी, 5 कंप्यूटर और नेट सुविधा के साथ 30 विद्यार्थी कर सकेंगे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
Kurud, Dhamtari | May 20, 2026 भखारा क्षेत्र के युवाओं को आधुनिक अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए विधायक अजय चंद्राकर ने भखारा में स्मार्ट लाइब्रेरी का शुभारंभ किया। लगभग 10 लाख रुपये की लागत से विकसित इस अत्याधुनिक लाइब्रेरी का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को बेहतर अध्ययन वातावरण और डिजिटल संसाधन