इटावा: सुंदरपुर स्थित भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष और प्रदेश परिषद सदस्य पद के लिए 80 पदाधिकारियों ने भरे नामांकन, जुटी भीड़
Etawah, Etawah | Jan 9, 2025 भाजपा जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश परिषद सदस्य के लिए गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया का कार्य सुंदर स्थित भाजपा कार्यालय पर सुबह 11 से 2 बजे तक चुनाव अधिकारी वीरेंद्र तिवारी एवं पर्यवेक्षक रामचंद्र कनौजिया की देखरेख में चला। इस प्रक्रिया में इटावा जिले से 67 पदाधिकारी ने जिलाध्यक्ष पद के लिए आवेदन किया तो वहीं 13 पदाधिकारी ने प्रदेश परिषद सदस्य के लिए आवेदन किया।