इटावा: फर्रुखाबाद रेलवे क्रॉसिंग पर नॉन स्टॉप ट्रेन की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Etawah, Etawah | Jan 9, 2025 दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर बुधवार देर रात जीआरपी क्षेत्र के फर्रुखाबाद रेलवे क्रॉसिंग के खम्मा संख्या 1155 26/28 के पास लाइन पार करते समय 15 वर्षीय किशोर की तेरे रफ्तार नॉनस्टॉप ट्रेन से कटकर मौत हो गई मृतक की पहचान सदर कोतवाली के मेवाती टोला निवासी विशाल पुत्र कमल प्रकाश के रूप में परिजनों द्वारा की गई इसके बाद गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम कराया गया।