इटावा: बढ़पुरा के नगला भवानीदास में तेंदुए ने हमला कर एक बकरी को बनाया निवाला, चार को किया घायल, गांव में फैली दहशत
Etawah, Etawah | Jan 8, 2025 हिंदू नगरपुरा इलाके के ग्राम नगला भवानीदास में मंगलवार की देर रात डेढ़ बजे तेंदुए ने हमला बोलकर पशुपालकों के पशुबाड़े को निशाना बनाकर एक बकरी को निवाला बना लिया। साथ ही 4 अन्य बकरियों को घायल कर दिया। तेंदुए के हमले के बाद गांव में दहशत व्याप्त है। सूचना पर बुधवार को वन विभाग और सेंचुरी टीम ने बुधवार सुबह 10 बजे गांव में रेस्क्यू अभियान चलाया सफलता नहीं मिली