शिवहर: उत्पाद विभाग की टीम चमनपुर से बाइक की टँकी में छुपाकर रखे 49 बोतल शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
उत्पाद विभाग की टीम ने चमनपुर में कार्रवाई करने के दौरान एक बाइक की टंकी में छुपा कर ले जा रहे हैं 49 बोतल शराब के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है. उत्पाद अधीक्षक रणधीर कुमार सिंह ने बताया है कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई हैं. गिरफ्तार कारोबारी का नाम विकास कुमार है जो मोतिहारी जिला का रहने वाला है. गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.