रोहिणी जिला की एन्टी बर्गलरी सेल ने सेक्टर 20 से एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी की स्कूटी और बाइक भी बरामद हुई है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने वाहन चोरी के दो मामले भी सुलझाने का दावा किया है। फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।