2 वांटेड बदमाशों को क्राइम ब्रांच के इंटर स्टेट सेल की टीम ने सुल्तानपुरी बस टर्मिनल के पास से गिरफ्तार किया है। इन दोनों की पहचान राजवीर उर्फ कैप्टन उर्फ मयंक और तुषार उर्फ टोटा के रूप में हुई है। यह दोनों समयपुर बादली दिल्ली के रहने वाले हैं। यह दोनों आरोपी दंगा और हत्या के प्रयास के मामले में वांटेड थे।