बीकानेर: सैटेलाइट अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर की राह हुई आसान, अस्पताल प्रशासन ने भेजा प्रस्ताव
बीकानेर शहर के राजकीय सैटेलाइट अस्पताल में लंबे समय से प्रस्तावित ट्रॉमा सेंटर की स्थापना की दिशा में प्रक्रिया तेज हो गई है। केंद्र सरकार द्वारा मांगी गई गाइडलाइन और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट राज्य सरकार ने भेज दी है, जिससे इस महत्वाकांक्षी योजना को मंजूरी मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। दरअसल, पीबीएम अस्पताल की दूरी और वहां पहुंचने में आने वाली दिक्कतें लंबे समय