मुंगेर: नवागढ़ी में सड़क जाम और प्रदर्शन मामले में 16 नामजद, 70 अज्ञात पर केस दर्ज, आधा दर्जन गिरफ्तार
Munger, Munger | May 18, 2026 शुक्रवार शाम सड़क दुर्घटना में मासूम प्रिया कुमारी की मौत के बाद हुए सड़क जाम और उग्र प्रदर्शन मामले में मुफस्सिल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 नामजद एवं 70 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। यह मामला मुफस्सिल थाना कांड संख्या 227/2026 के तहत सब इंस्पेक्टर मिथलेश कुमार कुणाल के बयान पर दर्ज किया गया। प्राथमिकी में कैशोपुर, महादेवपुर, बजरंग