मुंडावर: मुंडावर में अघोषित बिजली कटौती से व्यापारी आक्रोशित, आंदोलन की दी चेतावनी
मुंडावर। ततारपुर चौराहे पर गर्मी और उमस के बीच हो रही अघोषित बिजली कटौती से व्यापारी परेशान हैं। व्यापारियों का आरोप है रोजाना घंटों बिजली गुल रहने से व्यापार ठप है और ग्राहक लौट रहे हैं। दुकानदारों ने कहा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बंद रहने से आर्थिक नुकसान हो रहा है। शिकायत के बाद भी एईएन-जेईए कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।