मुहम्मदाबाद: मुहम्मदाबाद और यूसुफपुर में मोहर्रम पर ताजिया जुलूस निकाला गया
मोहर्रम की दसवीं तारीख यानी यौमे आशूरा पर मुहम्मदाबाद और यूसुफपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में हज़रत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत की याद में ताजिया जुलूस रविवार शाम पांच बजे निकाले गए। पूरे दिन ग़म और अकीदत का माहौल रहा।अंजुमनों ने नौहा खानी, मातम और सीना ज़नी कर कर्बला की याद ताज़ा की। जामा मस्जिद,फाटक, शाहनिंदा और मोहम्मदाबाद कर्बला पहुंची।