Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi

जब सदन में खोजने लगे तेजस्वी यादव को ... हां , इतना महत्वपूर्ण मौके पर विपक्ष नेता का रहना जरूरी है .. #viral

Rafiganj, Aurangabad | Jul 23, 2026

MORE NEWS

पुलिस और प्रदर्शनकारी के बीच तीखी बहस छिड़ गई । "मारिए "मारिए दम है तो।

पुलिस और प्रदर्शनकारी के बीच तीखी बहस छिड़ गई । "मारिए "मारिए दम है तो।

Rafiganj, Aurangabad | Jul 23, 2026

🚨 कुटुंबा में अवैध उर्वरक भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई 🚨

जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा के निर्देशानुसार किसानों के हितों की रक्षा तथा उर्वरकों की कालाबाजारी पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से आज कुटुंबा प्रखंड के महाराजगंज स्थित देवी मंदिर के समीप एक गोदाम में अवैध उर्वरक भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।

गुप्त सूचना प्राप्त होने पर उर्वरक (नियंत्रण) आदेश, 1985 के प्रावधानों के तहत अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा अंचलाधिकारी, कुटुंबा को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया। जिला कृषि कार्यालय के निर्देश पर गठित संयुक्त जांच दल में उर्वरक निरीक्षक-सह-प्रखंड कृषि पदाधिकारी श्री दीपक कुमार, कृषि समन्वयक श्री प्रवीण सिंह एवं किसान सलाहकार श्री दिलफराज अशर्फी शामिल रहे।

संयुक्त टीम ने संध्या लगभग 5:00 बजे गोदाम का ताला खुलवाकर विस्तृत भौतिक सत्यापन किया। जांच के दौरान गोदाम से 105 बोरा जिंकेटेड सिंगल सुपर फॉस्फेट तथा 284 बोतल इफको नैनो यूरिया बरामद किए गए। 
जांच में यह स्पष्ट हुआ कि उक्त उर्वरकों का भंडारण बिना किसी वैध अनुज्ञप्ति के विक्रय के उद्देश्य से किया गया था।
जांच के उपरांत जिला प्रशासन द्वारा समस्त उर्वरक को तत्काल जप्त कर गोदाम को सील कर दिया गया। साथ ही गोदाम के किरायेदार श्री अभिषेक प्रसाद जायसवाल के विरुद्ध उर्वरक (नियंत्रण) आदेश, 1985 के प्रावधानों एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 7 के अंतर्गत कुटुंबा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। अवैध उर्वरक भंडारण, कालाबाजारी, जमाखोरी अथवा बिना वैध अनुज्ञप्ति के उर्वरक विक्रय करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार कठोर, निरंतर एवं प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी। किसानों से भी अपील की गई है कि वे केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही उर्वरक क्रय करें तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना तत्काल प्रशासन को दें।

🌾 किसानों के हित सर्वोपरि — अवैध कारोबार पर प्रशासन की सख्त निगरानी।
#Aurangabad #DistrictAdministration #AbhilashaSharma #Agriculture #Fertilizer #Farmers #Action #Bihar
Department of Agriculture, Government of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

🚨 कुटुंबा में अवैध उर्वरक भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई 🚨 जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा के निर्देशानुसार किसानों के हितों की रक्षा तथा उर्वरकों की कालाबाजारी पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से आज कुटुंबा प्रखंड के महाराजगंज स्थित देवी मंदिर के समीप एक गोदाम में अवैध उर्वरक भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। गुप्त सूचना प्राप्त होने पर उर्वरक (नियंत्रण) आदेश, 1985 के प्रावधानों के तहत अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा अंचलाधिकारी, कुटुंबा को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया। जिला कृषि कार्यालय के निर्देश पर गठित संयुक्त जांच दल में उर्वरक निरीक्षक-सह-प्रखंड कृषि पदाधिकारी श्री दीपक कुमार, कृषि समन्वयक श्री प्रवीण सिंह एवं किसान सलाहकार श्री दिलफराज अशर्फी शामिल रहे। संयुक्त टीम ने संध्या लगभग 5:00 बजे गोदाम का ताला खुलवाकर विस्तृत भौतिक सत्यापन किया। जांच के दौरान गोदाम से 105 बोरा जिंकेटेड सिंगल सुपर फॉस्फेट तथा 284 बोतल इफको नैनो यूरिया बरामद किए गए। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि उक्त उर्वरकों का भंडारण बिना किसी वैध अनुज्ञप्ति के विक्रय के उद्देश्य से किया गया था। जांच के उपरांत जिला प्रशासन द्वारा समस्त उर्वरक को तत्काल जप्त कर गोदाम को सील कर दिया गया। साथ ही गोदाम के किरायेदार श्री अभिषेक प्रसाद जायसवाल के विरुद्ध उर्वरक (नियंत्रण) आदेश, 1985 के प्रावधानों एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 7 के अंतर्गत कुटुंबा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। अवैध उर्वरक भंडारण, कालाबाजारी, जमाखोरी अथवा बिना वैध अनुज्ञप्ति के उर्वरक विक्रय करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार कठोर, निरंतर एवं प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी। किसानों से भी अपील की गई है कि वे केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही उर्वरक क्रय करें तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना तत्काल प्रशासन को दें। 🌾 किसानों के हित सर्वोपरि — अवैध कारोबार पर प्रशासन की सख्त निगरानी। #Aurangabad #DistrictAdministration #AbhilashaSharma #Agriculture #Fertilizer #Farmers #Action #Bihar Department of Agriculture, Government of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

Rafiganj, Aurangabad | Jul 23, 2026

#पटना #कटिहार के बाद #बेगूसराय में भी छात्रों का #धरना_प्रदर्शन

#पटना #कटिहार के बाद #बेगूसराय में भी छात्रों का #धरना_प्रदर्शन

Rafiganj, Aurangabad | Jul 23, 2026

*औरंगाबाद में विधि-व्यवस्था पर सख्ती, बिना अनुमति धरना-प्रदर्शन पर होगी कार्रवाई*

*डीएम और एसपी ने सभी बीडीओ, ईओ व थानाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक कर दिए कड़े निर्देश*

*रिपोर्टर पप्पू यादव*

औरंगाबाद, बिहार 
जिले में शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर गुरुवार को समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक उपेन्द्रनाथ वर्मा ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों (बीडीओ), नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों (ईओ) और थानाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक की।
बैठक में सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति की आशंका होने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों को स्थानीय स्तर पर बेहतर समन्वय बनाकर विधि-व्यवस्था कायम रखने पर जोर दिया गया।
डीएम और एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले में किसी भी प्रकार की अराजकता, उपद्रव या बिना अनुमति धरना-प्रदर्शन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सार्वजनिक स्थलों पर बिना अनुमति भीड़ जुटाने या प्रदर्शन करने वालों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में अधिकारियों को संवेदनशील सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान करने और किसी भी स्थिति में तत्काल एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। आम लोगों से भी अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को देने की अपील की गई।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह, अपर समाहर्ता विशेष शार्दुल हसन खाँ, डीडीसी कुमारी अनुपम सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी इफ्तेखार अहमद, सदर एसडीओ गौरव सिंह, डीपीआरओ श्वेता प्रियदर्शी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। दाउदनगर अनुमंडल के अधिकारी, सभी बीडीओ एवं नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।
#औरंगाबाद #Rafiganj #RafiganjNewsChannel #AurangabadNews

*औरंगाबाद में विधि-व्यवस्था पर सख्ती, बिना अनुमति धरना-प्रदर्शन पर होगी कार्रवाई* *डीएम और एसपी ने सभी बीडीओ, ईओ व थानाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक कर दिए कड़े निर्देश* *रिपोर्टर पप्पू यादव* औरंगाबाद, बिहार जिले में शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर गुरुवार को समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक उपेन्द्रनाथ वर्मा ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों (बीडीओ), नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों (ईओ) और थानाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति की आशंका होने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों को स्थानीय स्तर पर बेहतर समन्वय बनाकर विधि-व्यवस्था कायम रखने पर जोर दिया गया। डीएम और एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले में किसी भी प्रकार की अराजकता, उपद्रव या बिना अनुमति धरना-प्रदर्शन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सार्वजनिक स्थलों पर बिना अनुमति भीड़ जुटाने या प्रदर्शन करने वालों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अधिकारियों को संवेदनशील सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान करने और किसी भी स्थिति में तत्काल एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। आम लोगों से भी अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को देने की अपील की गई। इस अवसर पर अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह, अपर समाहर्ता विशेष शार्दुल हसन खाँ, डीडीसी कुमारी अनुपम सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी इफ्तेखार अहमद, सदर एसडीओ गौरव सिंह, डीपीआरओ श्वेता प्रियदर्शी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। दाउदनगर अनुमंडल के अधिकारी, सभी बीडीओ एवं नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए। #औरंगाबाद #Rafiganj #RafiganjNewsChannel #AurangabadNews

Rafiganj, Aurangabad | Jul 23, 2026