देवसर: मोबाइल पर बात करते हुए ड्राइवर ने ऑटो पलटा, 12 से अधिक यात्री घायल
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में शनिवार दोपहर एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। बरगवां से बैढ़न की ओर जा रहा एक ऑटो अनियंत्रित होकर गडेरिया गांव के पास सड़क से नीचे पलट गया। इस दुर्घटना में ऑटो में सवार 12 से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो क्रमांक एमपी 66आर 3039 तेज रफ्तार में था।