पीलीभीत के घुंघचाई थाना पुलिस ने साइबर ठगी के बड़े कॉल सेंटर गिरोह का खुलासा करते हुए दो शातिर सरगना को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 07 मोबाइल फोन, 01 लैपटॉप, 01 पासपोर्ट सहित अन्य महत्वपूर्ण सामान बरामद किया है, पुलिस के अनुसार एनसीआरपी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों और खातों की जांच के दौरान गिरोह का खुलासा हुआ।