बिहारीगंज: रालोमो प्रखंड अध्यक्ष चुने गए धीरेंद्र कुमार मेहता
बिहारीगंज में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के संगठनात्मक चुनाव में धीरेंद्र कुमार मेहता निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष चुने गए। घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत की। चुनाव प्रक्रिया प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सुनील मेहता की देखरेख में संपन्न हुई। इस मौके पर जिला संयोजक रविशंकर कुशवाहा उर्फ पिंटू मेहता समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।