शाहजहांपुर: आर्थिक रूप से कमजोर 15 वर्षीय राहुल की सफल प्लास्टिक सर्जरी, बोले डॉ. के.पी. गुप्ता—ऑपरेशन सफल रहा
शाहजहाँपुर। गढ़िया रंगीन निवासी 15 वर्षीय राहुल के दाहिने पैर की सफल प्लास्टिक सर्जरी की गई है। वरिष्ठ सर्जन एवं समाजसेवी डॉ. के.पी. गुप्ता ने बताया कि तीन माह पहले दीवार गिरने से राहुल का पैर गंभीर रूप से घायल हो गया था। समय पर समुचित इलाज न मिलने के कारण घाव में संक्रमण बढ़ गया और पैर काटने तक की आशंका जताई जा रही थी।