सिकंदरा: छात्रों को पढ़ाई और युवाओं को रोजगार की राह
Sikandra, Jamui | Sep 29, 2026 नगर पंचायत सिकंदरा सभागार में मंगलवार 3 बजे ‘युवा शक्ति, बिहार की प्रगति’ के तहत काउंसलिंग शिविर आयोजित हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं व युवाओं को बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता और कुशल युवा कार्यक्रम की जानकारी दी गई।