बाढ़: बाढ़ में ट्रेन की चपेट में आने से युवक जख्मी, प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर
Barh, Patna | Apr 3, 2026 बाढ़ रेलवे स्टेशन एवं अथमलगोला रेलवे स्टेशन के बीच अचुआरा में शुक्रवार को 23 वर्षीय एक युवक अंजेश कुमार ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों ने उठाकर इलाज के लिए बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल में शुक्रवार को लगभग 4 बजे भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक चिकित्सा करने के बाद बेहतर इलाज हेतु पटना रेफर कर दिया गया।