कोशी प्रमंडल के आयुक्त राजेश कुमार ने मंगलवार को सदर अनुमंडल कार्यालय एवं भूमि सुधार उपसमाहर्ता कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। लगातार प्राप्त हो रही जनशिकायतों के समाधान में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर आयुक्त ने गहरी नाराजगी जताई और आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वयं निरीक्षण किया।