इंदौर: खजराना क्षेत्र में मयूर अस्पताल के पास भीषण हादसा डिवाइडर से टकराने से हुई बाइक सवार ठेकेदार की मौत
Indore, Indore | Jul 12, 2026 रविवार 4 बजे मिली जानकारी के मुताबिक लसूड़िया के रविदास नगर के रहने वाले विश्राम पिता करतार सिंह, उम्र 41 वर्ष शनिवार शाम को अपनी मोटरसाइकिल से काम निपटाकर वापस घर लौट रहे थे। विश्राम पेशे से मकान निर्माण के ठेकेदार थे। जैसे ही वह मयूर अस्पताल के समीप पहुंचे, तभी उनकी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क के बीच बने डिवाइडर से जा टकराई।