अलवर के लक्ष्मणगढ़ कस्बे में गोपालपुरा मोड़ के पास शनिवार रात करीब 1 बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। हादसे में बड़ोली निवासी नीरज पूनिया (28) की मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार लोकेश पूनिया और लीली निवासी सचिन सदावत गंभीर घायल हो गए।