अशोक नगर: अशोकनगर की आजाद नगर में चोरों का आतंक,एक ही रात में चार घरों पर बोला धावा,नकदी चोरी चप्पल छोड़कर भागे बदमाश
अशोकनगर के आजाद नगर में बुधवार-गुरुवार की रात चोरों ने चार घरों पर धावा बोल दिया। रात 3 से 4 बजे के बीच बदमाशों ने खिड़कियां तोड़ीं और ताले-कुंदे काटकर घरों में घुस गए। अनस खान के घर से चोर 25 हजार रुपए नकद लेकर फरार हो गए। वहीं मोहम्मद शाकिर खान और प्रेमबाई कोरी के घर में भी चोरी और चोरी के प्रयास की घटनाएं सामने आईं हैं।