नामकुम: रांची नगर निगम ने क्राउन पब्लिक स्कूल के पास अवैध जार वाटर बॉटलिंग प्लांट पर की कार्रवाई
Namkum, Ranchi | Apr 24, 2026 क्राउन पब्लिक स्कूल के पास संचालित अवैध जार वाटर बॉटलिंग प्लांट पर शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे रांची नगर निगम ने कार्रवाई की। रांची नगर निगम ने बताया कि जांच में बिना वैध अनुमति प्लांट संचालित पाया गया। रांची नगर निगम ने मौके पर ही संचालक पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया और प्लांट को तत्काल बंद करने का निर्देश दिया।