शिवहर: शिवहर में बैडमिंटन चैंपियनशिप 2024-25 का हुआ शुभारंभ
नगर के गांधी भवन में रविवार दोपहर 12 बजे एसडीएम अविनाश कुणाल ने शिवहर जिला बैडमिंटन संघ के तत्वाधान में बैडमिंटन चैंपियनशिप 2024-25 का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया है.उन्होंने बताया आज अंडर-13 और अंडर-17 बालक एवं बालिका कोटि में कुल 22 एलिमिनेशन राउंड में मैच खेले गए हैं.आज से अगले 10 जनवरी तक अलग-अलग उम्र कोटि के बैडमिंटन खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेंगे।