दमोह: पानी की किल्लत से नाराज़ रहवासियों ने पथरिया फाटक ओवरब्रिज पर लगाया जाम, मौके पर पहुंची पुलिस
Damoh, Damoh | Apr 8, 2026 दमोह। पथरिया फाटक क्षेत्र में पेयजल संकट से परेशान रहवासियों ने बुधवार सुबह पलंदी चौराहा स्थित ओवरब्रिज पर पानी के कुप्पे रखकर चक्का जाम कर दिया। लोगों ने नगर पालिका और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जाम से करीब आधा किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर सीएमओ राजेंद्र सिंह लोधी, सीएसपी एच.आर. पांडे और टीआई मनीष कुमार मौके पर पहुंचे।