कायमगंज: गांव लुधैया के निवासी युवक ने घरेलू कलह के चलते खाया कीटनाशक, हालत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती
कायमगंज के गांव लुधैया निवासी 32 वर्षीय बासिद पुत्र इताब अली ने घरेलू कलह के चलते कीटनाशक पदार्थ खा लिया।जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। घर वालों ने सीएचसी कायमगंज में भर्ती कराया। वहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल लोहिया के लिए रेफर कर दिया है।