टिकारी: भेलमपुर में भैंस को नदी पार कराते समय अधेड़ की डूबने से मौत, पुलिस शव तलाशने में जुटी
Tikari, Gaya | Sep 2, 2026 टिकारी के अलीपुर थाना अंतर्गत रुपसपुर पंचायत स्थित भेलमपुर में बुधवार दोपहर बड़ी दुर्घटना घटी। गाँव के 55 वर्षीय भगत यादव भैंस को नदी पार करवाने के क्रम में नदी में ही डूब गए। ग्रामीणों द्वारा खोज के बाद जब अधेड़ का कोई पता नहीं चला तब स्थानीय थाना में सूचना दी गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस मामले की जाँच में जुट गई। SHO ने बताया कि SDRF को सूचना दी गई है।