जगदलपुर: नगर निगम जगदलपुर के नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, उप मुख्यमंत्री भी रहे शामिल
उप मुख्यमंत्री अरुण साव की उपस्थिति में नगर पालिक निगम जगदलपुर के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को बस्तर की आराध्य देवी मां दन्तेश्वरी मंदिर प्रांगण जगदलपुर में संपन्न हुआ। इस मौके पर कलेक्टर श्री हरिस एस ने महापौर एवं पार्षदों को शपथ दिलाई।महापौर संजय पांडे ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव की उपस्थिति में शपथ ग्रहण किया।