मढ़ौरा: असोईयां में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, बोर्ड परीक्षा में 400 से अधिक अंक लाने वाले 50 छात्र सम्मानित
Marhaura, Saran | Apr 13, 2026 प्रखंड के असोईयां स्थित स्टडी सेंटर में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मैट्रिक व इंटर बोर्ड परीक्षा में 400 से अधिक अंक लाने वाले 50 परीक्षार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक सुनिल कुमार पाण्डेय ने किया जबकि सफल संचालन अनिल पाण्डेय ने । इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में प्रोफेसर एन के सिंह रहे।