हरदोई: भाकियू ने कलेक्ट्रेट में मासिक पंचायत कर डीएम को 5 सूत्रीय ज्ञापन दिया, गैस कालाबाजारी रोकने की मांग की
Hardoi, Hardoi | Jun 17, 2026 भारतीय किसान यूनियन असली की मासिक पंचायत जिला अध्यक्ष राजेश द्विवेदी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट में हुई जिसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। बैठक के बाद डीएम को 5 सूत्रीय ज्ञापन दिया जिसमें गैस की कालाबाजारी रोकने,बंद पड़ी साधन सहकारी समितियों को चालू कराकर किसानों को खाद बीज कीटनाशक दवाई गांव में ही उचित मूल्य पर दिलवाने की मांग की।