शहर से सटे ग्राम सुआगाड़ा में बुखार के रोगियों की सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को गांव में जांच शिविर लगाया गया है। एंटीलार्वा का छिड़काव भी कराया गया है। सीएचसी फरधान की टीम द्वारा जांच शिविर लगाया गया है। 103 लोगों की डेंगू मलेरिया की जांच की गई है। जिसमें एक मलेरिया का रोगी पाया गया है।