महोबा: कीरत सागर तट पर कजली मेला महोत्सव में गूंजे लोकगीत, आल्हा और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
Mahoba, Mahoba | Aug 30, 2026 कजली मेला महोत्सव के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। राज्यमंत्री मनोहर लाल कोरी, सदर विधायक राकेश गोस्वामी समेत जनप्रतिनिधियों ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। मंच पर मां चन्द्रिका वंदना, आल्हा गायन, लोकगीत, सावन गीत, बधाई और ढिमरयाई की प्रस्तुतियां हुईं। ईसूरी की चौकड़ियों और मांडो की लड़ाई नाटक ने दर्शकों का मन मोह लिया।